फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- राप्ती रिवर फ्रंट को विकसित करने की प्रक्रिया करें तेज

Mon, 29 Jan 2024 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएम ने जीडीए अधिकारियों से कहा कि इसके लिए बजट की व्यवस्था को लेकर विकल्प तलाशें। जीडीए की ओर से बताया गया कि कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राप्ती रिवर फ्रंट विकसित करने की प्रक्रिया को तेज करें। नदी में गिरने वाले गंदे पानी को साफ करने की व्यवस्था की जाए। जितने भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, उसे गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने राप्ती रिवर फ्रंट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रिवर फ्रंट के तहत राजघाट से डोमिनगढ़ तक विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके डीपीआर के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने जीडीए एवं नगर निगम के अधिकारियों को भी इस कार्य में सहयोग करने का निर्देश दिया।

सीएम ने जीडीए अधिकारियों से कहा कि इसके लिए बजट की व्यवस्था को लेकर विकल्प तलाशें। जीडीए की ओर से बताया गया कि कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि हर हाल में नदी में गिरने वाले गंदे पानी को साफ करने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने सेतु निगम एवं पीडब्ल्यूडी से पुल एवं सड़कों की परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी काम समय से पूरे किए जाएं। अधिकारी निर्माण कार्यों के प्रगति की नियमित रूप से निगरानी करें।

बैठक में कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें