फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, 520 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

Wed, 29 Dec 2021 07:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएम ने कहा कि स्मार्ट सिटी गोरखपुर में पहली बस बेटी पूजा प्रजापति ने चलाई है। इलेक्ट्रिक बस सूर्य की रोशनी और बैटरी से चलेगी। बिना धुंआ के बस सड़कों पर दौड़ेगी।
विज्ञापन
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बसों और 520 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर 15 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने 24 करोड़ की लागत से बने नगर निगम के नए सदन का लोकार्पण भी किया। साथ ही नगर निगम के मुख्य गेट पर स्थापित ब्रह्मलीन गोरखपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन


खास बात ये है कि इसमें पहली बस पूजा प्रजापति नाम की लड़की ने चलाई। सीएम योगी ने अपने भाषण में पूजा की तारीफ भी की। उन्होंने बसों का निरीक्षण भी किया।

सीएम ने कहा कि स्मार्ट सिटी गोरखपुर में पहली बस बेटी पूजा प्रजापति ने चलाई है। इलेक्ट्रिक बस सूर्य की रोशनी और बैटरी से चलेगी। बिना धुंआ के बस सड़कों पर दौड़ेगी। नगर निगम के नवनिर्मित सदन के बारे में सीएम योगी ने कहा कि यूपी का सबसे बड़ा सदन गोरखपुर में बना है। यह सदन पार्षदों, कर्मचारियों, अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। यह सदन आम लोगों की जनभावना का प्रतिनिधित्व करेगा। 127 वर्ष बाद कोई नए सदन के निर्माण के बारे में सोचेगा तो लोग याद करेंगे कि मेयर सीताराम के नेतृत्व में सदन का निर्माण हुआ। ट्रैफिक सिस्टम के लिए आईटीएमएस का लोकार्पण हुआ है। सीवर लाइन और पेयजल योजना का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। स्मार्ट सिटी में मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त अविनाश सिंह के मुताबिक इलेक्ट्रिक बस का किराया न्यूनतम पांच और अधिकतम 25 रुपये तय किया गया है। तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए पांच रुपये देने पड़ेंगे। अभी 10 बसें और आएंगी। इसके बाद 25 बसें शहर की सड़कों पर चलने लगेंगी। 

रूट नंबर: 1

महेसरा से नौसढ: महेसरा-बरगदवां तिराहा-इंडस्ट्रियल इस्टेट रोड-गोरखनाथ हॉस्पिटल-गोरखनाथ मंदिर-गोरखनाथ फ्लाईओवर-तरंग क्रासिंग-धर्मशाला बाजार-यातायात तिराहा-रेलवे स्टेशन-रोडवेज बस स्टेशन-यूनिवर्सिटी चौराहा-छात्रसंघ चौराहा-पैडलेगंज-दाउदपुर-रुस्तमपुर-महेवा मंडी-ट्रांसपोर्टनगर-नौसड़।
दूरी : 16 किलोमीटर
यात्रा में समय : 45 मिनट
बस : आठ
स्टापेज : 19

रूट : 2

मोहरीपुर से एयरपोर्ट: महेसरा-बरगदवां तिराहा-इंडस्ट्रियल इस्टेट, गोरखनाथ हॉस्पिटल-गोरखनाथ मंदिर-गोरखनाथ फ्लाइओवर-तरंग क्रासिंग-धर्मशाला बाजार-यातायात तिराहा-रेलवे स्टेशन-रोडवेज बस स्टेशन-यूनिवर्सिटी चौराहा-मोहद्दीपुर चौराहा-कूड़ाघाट-एम्स-नंदानगर-एयरपोर्ट।
दूरी : 20 किलोमीटर
यात्रा में समय : 60 मिनट
कुल बस : सात
कुल स्टापेज : 18

रूट नंबर : 3

झुंगिया से रानीडीहा: झुंगिया बाजार-झुंगिया गेट-मेडिकल कॉलेज-मुगलहा-खजांची चौराहा-राप्तीनगर चौराहा-एचएन सिंह चौराहा-असुरन चौराहा-काली मंदिर-कचहरी चौराहा-शास्त्री चौक-कमिश्नर कार्यालय-छात्रसंघ चौराहा-पैडलेगंज-मोहद्दीपुर-कूड़ाघाट-मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय व रानीडीहा तिराहा।
दूरी : 21 किलोमीटर
यात्रा में समय : 60 मिनट
बस : 10
स्टापेज : 19
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें