फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी होने पर सीएम योगी ने दी बधाई

Tue, 08 Mar 2022 03:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएम योगी ने कहा कि हर जनपद की प्रत्येक विधानसभा की कवरेज को जनमानस तक पहुंचाने में मीडिया ने जो कार्य किया है, उसके लिए सभी मीडिया ग्रुप के सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सभी सात चरणों की मतदान की प्रक्रिया सोमवार को पूरी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्वाचन आयोग, निर्वाचन से जुड़े अफसरों, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों को बधाई दी और प्रशंसा की। मतदाताओं को आभार व्यक्त किया।  

विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों और व्यवस्था से जुड़े जितने भी शासकीय कर्मी थे, इनके अलावा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिन लोगों ने भी मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाने में योगदान दिया, उन सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हर जनपद की प्रत्येक विधानसभा की कवरेज को जनमानस तक पहुंचाने में मीडिया ने जो कार्य किया है, उसके लिए सभी मीडिया ग्रुप के सभी प्रतिनिधियों को धन्यवाद। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व को महापर्व बनाने में जो योगदान दिया है, वह अत्यंत अभिनंदनीय है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें