सूबे में कोरोना नियंत्रण में आयुर्वेद का रोल अहम
सीएम ने बताया कि कोरोना काल के दौरान यूपी में करीब 23 हजार 400 लोगों की मौत हुई। सूबे की आबादी 25 करोड़ है। इसी संक्रमण मे 12 करोड़ की आबादी वाले महाराष्ट्र में एक लाख से अधिक मौतें हो गई। यही नहीं दो करोड़ की आबादी वाले दिल्ली में भी 30,000 से अधिक लोगों की मौतें हुई । कोरोना नियंत्रण में आयुर्वेद पद्धति का भी अहम रोल रहा है।
नए रिसर्च को बढ़ावा दें संस्थान
उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद पद्धति पर गौरव करें। यह प्राचीनतम और सटीक इलाज की पद्धति है। इसमें नए रिसर्च को बढ़ावा देना चाहिए। इसके साथ ही आयुर्वेद से जुड़े औषधीय पौधों की खेती भी पूर्वांचल के किसान कर सकते हैं। उन्हें मार्केट प्रदान किया जाए।