फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीएम योगी ने दिया गीडा में इंजीनियरों की तैनाती का आश्वासन, ज्ञापन सौंपा

Mon, 20 Dec 2021 06:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से मुख्यमंत्री को दिया गया था ज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा कार्यालय में इंजीनियरों की टीम और टाउन प्लानर की जल्द ही तैनाती का चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है।  सोमवार को चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णुअजीत सरिया और पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि गीडा में टेक्सटाइल पार्क, प्लास्टिक पार्क, गारमेंट पार्क, आईटी पार्क की स्थापना हो रही है। लेेकिन, टेक्निकल स्टाफ जैसे टाउन प्लानर, सिविल इंजीनियर उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रगति काफी धीमी है। गीडा के महत्व को देखते हुए यहां इंजीनियरिंग टीम की नियुक्ति अत्यंत आवश्यक है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर गीडा प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव आता है तो इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से इसके अलावा गोरखपुर आगमन के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा गोरखपुर को नॉलेज सिटी बनाने के परिप्रेक्ष्य में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को आईआईटी का दर्जा दिलाने का भी अनुरोध किया गया।

विज्ञापन

विष्णुअजीत सरिया ने दी मुख्यमंत्री को पुत्रवधु की लिखी पुस्तक

चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णुअजीत सरिया ने मुख्यमंत्री को अपनी पुत्रवधु कनुप्रिया अजित सरिया की पुस्तक ‘हिडन ट्रेजर्स ऑफ इंडिया’ भेंट की है। पुस्तक में विभिन्न पुराणों और उससे जुड़ी कुछ लोककथाओं की कहानियां हैं। इसमें ईश्वरीय अवतारों के साथ-साथ रावण की वंशावली का जिक्र है। यह भी बताया गया है कि कैसे वशिष्ठ जैसे महान संतों में से एक को भी कठिन तरीके से संयम सीखना और अभ्यास करना पड़ा।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें