मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की शाम 4.10 बजे गोरखपुर आएंगे। गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार की दोपहर बाद वे लखनऊ लौटेंगे। उनके आगमन को लेकर मंदिर में तैयारी जोरों पर है।
मुख्यमंत्री शनिवार की सुबह जौनपुर में सुबह 12.30 से 1.30 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद देवरिया दौरे पर आएंगे। देवरिया के चीनी मिल ग्राउंड में उनकी जनसभा अपराह्न 2.30 बजे से 3.30 बजे तक होगी। उसके बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए देवरिया जिले की 465 करोड़ 16 लाख 81 हजार की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के नाम पर देवरिया में संग्रहालय बनाने के प्रोजेक्ट पर अपनी मुहर लगा दी।