मुख्यमंत्री ने गीडा की समीक्षा के दौरान सीईओ गीडा को निर्देश दिए कि पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के किनारे अधिक से अधिक लैंड बैंक बनाने का निर्देश दिया। इसके लिए शासन की पॉलिसी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इंवेस्टर से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से निस्तारित करें। यदि उच्च स्तर पर वार्ता की जरूरत हो तो उच्चाधिकारी के संज्ञान में लाकर समस्या का निराकरण तत्काल प्रभाव से कराएं कराएं ताकि निवेशक को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। उन्होंने कहा कि गीडा को विस्तार दिया जाए। लैंड बैंक जितना बड़ा होगा इंवेस्टर को आमंत्रित करना आसान होगा।
बेहतर तरीके से संचालित हो विद्युत आपूर्ति
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बेहतर ढंग से संचालित हो और खराब ट्रांसफार्मर तय समय सीमा के तहत जल्द बदले जाएं। किसी भी फाल्ट को जल्द दुरुस्त कराया जाए।
अन्न योजना की भी तैयारियां जांची
मुख्यमंत्री ने 5 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की तैयारियां पूर्ण कर लेने तथा हर जगह पर नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। निगरानी के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं। बैठक में डीएम विजय किरन आनंद, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, सीईओ गीडा पवन अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।