फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में बोले सीएम योगी: तीसरी लहर के लिए तैयार है उत्तर प्रदेश, अस्पतालों में है पर्याप्त बेड

Thu, 27 May 2021 03:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं श्यामधनी मौके पर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह 10.30 बजे सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन पहुंचे। यहां कलेक्ट्रेट स्थित इंट्रीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


सीएम ने कलेक्ट्रेट में जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कोविड प्रबंधन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया गांव के प्राथमिक विद्यालय  पहुंचकर निगरानी समिति के लोगों के साथ मुलाकात की। उनको दिशा निर्देश दिए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया का निरीक्षण किया।
 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अस्पताल में वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण किया। वहां स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ की, उसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में निरीक्षण के लिए रवाना हुए। वहीं मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।
बैठक में सांसद जगदंबिका पाल, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी एवम जय प्रकाश निषाद, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमर सिंह चौधरी, श्यामधनी राही एवम भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री बस्ती के लिए रवाना हुए।

बैठक के दौरान सीएम ने कोरोना के प्रभावी नियंत्रण की बात की। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए उत्तर प्रदेश ने तैयारी पूरी कर ली है। अस्पतालों में पर्याप्त बेड, आक्सीजन के साथ बच्चों के लिए भी मेडिकल किट की व्यवस्था की गई है। 

सीएम ने कहा कि लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। वैक्सीन को लेकर कोई भ्रम नहीं फैलना चाहिए। मंडल स्तरीय समीक्षा बैठकों के बाद वे जिला स्तरीय बैठक कर तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं। लोगों का जीवन और आजीविका बचाना सरकार की प्राथमिकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें