गोरखपुर के आरके ऑक्सीजन प्लांट में अब रोजाना 1800 सिलिंडर भरे जा सकेंगे। अभी यहां हर दिन तकरीबन 900 सिलिंडर की रिफिलिंग हो पाती है। प्लांट में नोजल की संख्या बढ़ाने से यह संभव हो सकेगा।
आरके ऑक्सीजन में क्रायोजेनिक टैंकर के जरिए ऑक्सीजन गैस मंगाकर स्टोर किया जाता है। फिर इससे सिलिंडरों की रिफिलिंग होती है। वर्तमान में प्लांट में 45 नोजल लगे हुए हैं। इनसे रोजाना तकरीबन 900 सिलिंडर की रिफिलिंग होती है। नोजल की संख्या बढ़ाने से पहले की तुलना में रोजाना दोगुने ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफिलिंग हो सकेगी।
आरके ऑक्सीजन के निदेशक अजय अग्रवाल ने बताया कि अभी प्लांट में केवल 45 नोजल लगे हैं। अब इसे 95 किया जा रहा है। इससे रोजाना 1800 सिलिंडर तक की रिफिलिंग हो सकेगी।