फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जिला एक उत्पाद: सीएम योगी ने अखिलेश से पूछा, ओडीओपी का फायदा मिला?

Thu, 06 Jan 2022 06:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजना के लाभार्थियों से बात की, गोरखपुर एनआईसी से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पांच शिल्पकार जुड़े थे।
विज्ञापन
गोरखपुर के शिल्पकारों से बात करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने टेराकोटा शिल्पकार अखिलेश चंद्र प्रजापति से पूछा कि एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना का कोई फायदा मिला क्या? योजना का लाभ उठाकर कितने लोगों को इसका फायदा पहुंचा रहे हैं क्या?

विज्ञापन


दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन रोजगार संगम कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर एनआईसी में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग से माध्यम से जुड़े जिले के टेराकोटा शिल्पकार अखिलेश से बातचीत के दौरान पूछा। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के अंतर्गत उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक ऋण योजनाएं- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण वितरण चेक एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को टूलकिट वितरण किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अखिलेश चंद्र प्रजापति के साथ बातचीत भी की। पूछा कि अपने रोजगार को विकसित करने के लिए किसी योजना का लाभ उठाया क्या? अखिलेश ने बताया कि उन्होंने ओडीओपी योजना के अंतर्गत दो लाख रुपये का ऋण लिया। सरकार की ओर से मुफ्त में इलेक्ट्रोनिक चाक मिला। इसका उपयोग करते हुए न सिर्फ अपने रोजगार को बढ़ाया है बल्कि पांच और लोगों को रोजगार दिया है। आज स्थिति यह है कि इतना आर्डर है कि समय से पूरा करना मुश्किल हो गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उसे बधाई दी और बेहतर करने के लिए प्रेरित भी किया।

इन्हें मिला ऋण का चेक और टूलकिट

इस दौरान कुमारी निधि तिवारी को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत उन्नत किस्म का टूलकिट दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत प्रशांतदीप वर्मा को 10 लाख एवं अंकित अग्रवाल को एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत रेडीमेड गारमेंट के लिए 50 लाख का ऋण दिया गया। इस दौरान उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें