विद्यालय में बालक-बालिकाओं के लिए छात्रावास की रहेगी सुविधा
गोरखपुर में करीब 12 एकड़ क्षेत्रफल में 64.08 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अटल आवासीय विद्यालय का शिलान्यास 5 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इसमें विद्यालय भवन के साथ ही अलग-अलग बालक छात्रावास, बालिका छात्रावास, कैंटीन व स्टाफ के लिए आवासीय भवन बनाए जा रहे हैं।
अटल आवासीय विद्यालय में 12वीं तक की चलेंगी कक्षाएं
इस विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी अध्ययन करेंगे। इनका चयन काउंसिलिंग के आधार पर होगा। इसका लाभ श्रमिक विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि शैक्षिक सत्र 2023 में विद्यालय में छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाए। प्रदेश के 18 मंडलों में श्रमिक विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए योगी सरकार द्वारा अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है।