फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले मुख्यमंत्री: हर तबके के लिए योजनाएं बनाए प्रशासन, जनता को नहीं होनी चाहिए परेशानी

Mon, 22 Nov 2021 09:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री ने कहा मलिन बस्तियों में सुविधाओं दें तो वहां के लोगों का जीवनस्तर सुधर सकता है। कहा कि पीएम आवास से उन लोगों को जोड़ना चाहिए जिनकी स्थिति दयनीय है।
विज्ञापन
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रशासन मलिन बस्तियों के अलावा अन्य तबके के लिए भी योजनाएं बनाए। उन्होंने सुझाव दिया कि मलिन बस्तियों में व्यावसायिक व आवासीय सुविधाओं का विकास कर वहां रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ उन मलिन बस्तियों को भी जोड़ा जा सकता है जहां की हालत दयनीय है। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों के लिए बन रही आवासीय योजना पत्रकारपुरम का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर विकास प्राधिकरण सब्सिडी का अंश बढ़ाकर और बेहतर सुविधाएं विकसित करे। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं आदि के लिए भी इनकम ग्रुप बनाकर आवासीय योजनाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता जताई। यह भी कहा कि माफियाओं द्वारा कब्जा की गई जमीनों को मुक्त कराकर गरीबों के लिए मुफ्त आवास बनाने की जरूरत है।
 
इंसेफेलाइटिस रोकने में शौचालयों की बड़ी भूमिका
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्वी उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक कहर बरपाने वाली इंसेफेलाइटिस बीमारी का उल्लेख करते हुए कहा कि 2017 के पहले तक प्रतिवर्ष हजारों मासूमों की मौत इस सीजन में हो जाती थी। पर, आज इस बीमारी को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है और इसमें पीएम मोदी द्वारा शुरू स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर बने शौचालयों की बड़ी भूमिका रही। मुख्यमंत्री ने बताया कि शौचालय न होने से गंदगी के कारण मासूम बीमारी की चपेट में आ जाते थे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 2.61 करोड़ व्यक्तिगत शौचालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन

 
1500 परिवारों के लिए नया सवेरा, दिवाली जैसा उत्सव
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 1500 परिवारों के लिए नया सवेरा है, दिवाली जैसा उत्सव है। पीएम की संकल्पना को साकार करते हुए हमें 2022 तक हर गरीब के सिर पर छत की व्यवस्था करनी है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लिए बहुत कुछ किया गया है लेकिन काफी कुछ करना भी बाकी है। उन्होंने कहा कि वनटांगिया गांवों में जो लोग पांच साल पहले झोपड़ियों में रहते थे, आज उन सबके पास अपने पक्के मकान हैं। वहां स्कूल तक नहीं था जबकि आज स्कूल के साथ स्मार्ट क्लास भी है। शाम होते ही जहां जिनकी जिंदगी अंधेरे में डूब जाती थी, वो आज बिजली और सोलर पैनल से रोशन हैं।
 
व्यापक संभावनाओं के लिए खुद को तैयार करना होगा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमें व्यापक संभावनाओं के लिए खुद को और शहर को तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि मानबेला का यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। इसके समीप खाद कारखाना, सैनिक स्कूल, पीएसी की महिला बटालियन की स्थापना हो रही है। सामने मेडिकल कॉलेज पहले से है। कहा कि इन सब के जरिये विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले माह पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों एम्स और खाद कारखाने का लोकार्पण भी हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें