उत्तर प्रदेश की सरकार ने पूरे यूपी को 27 मार्च तक लॉकडाउन करने का आदेश दे दिया है। अभी तक गोरखपुर सहित 17 जिलों में लॉकडाउन हुआ था। बता दें कि बीते चार दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगभग 20 अलग-अलग ट्रेनों से लोग आए हैं। ये उन प्रदेशों से आए हैं, जहां पर कोरोना का अधिक प्रकोप है।
बता दें कि पुलिस महकमे ने पूरे प्रदेश में लॉक डाउन लागू करने की सलाह शासन को दी थी। वहीं स्कूलों को 15 अप्रैल तक बंद करने का आदेश दिया गया है। गोरखपुर मंडल के सभी रोडवेज बसों को बंद करने का आदेश दिया गया है।
वहीं मंगलवार सुबह से ही गोरखपुर के आसपास के जिलों को प्रशासन की तरफ से बंद कराया जा रहा था। पहले गोरखपुर में 23 से 25 मार्च तक लॉकडाउन किया गया था। अब बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, देवरिया सहित यूपी के सभी जिलों को 27 मार्च तक बंद कर दिया गया है।