सीएम योगी ने मेडिकल कॉलेज में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। इसमें, 7 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से सीटी स्कैन मशीन, जेनेटिक मेडिसिन की ओपीडी, पीडियाट्रिक्स आर्थोपेडिक्स की ओपीडी, मिल्क बैंक, माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सैंपल कलेक्शन सेंटर, पैथोलॉजी विभाग में फुली आटोमेटिक टिशु प्रोसेसर, फुली आटोमेटिक यूरिन एनालाइजर, 5 पार्ट सिमेक्स सीबीसी एनलाइजर और न्यू एडवांस टेक्नोलॉजी का हारमोन ट्यूमर मेकर डिडक्शन की एलाइनिटी मशीन की स्थापना हुई है।
राहत मिलेगी। क्रिटिकल केयर यूनिट के शुरू होने पर गंभीर रोगियों को सीधे वहां भर्ती कराकर उनकी जान बचाई सकेगी। इसके अलावा एक और मशीन आ जाने से सिटी स्कैन कराने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स चिकित्सा क्षेत्र का एक बड़ा नाम है, लेकिन उससे भी बड़ी बात है एम्स होने के बावजूद मरीजों का भरोसा बीआरडी मेडिकल कॉलेज पर अधिक है। इसलिए अब बीआरडी की प्रतिस्पर्धा एम्स से है और इसके लिए यहां के डॉक्टरों को खुद को तैयार रखना होगा। इसके लिए संसाधनों का कोई अभाव नहीं होने दिया जाएगा।
बच्ची से जानकारी लेते हुए सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
इन सुविधाओं का सीएम ने किया शुभारंभ
सीएम योगी ने मेडिकल कॉलेज में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। इसमें, 7 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से सीटी स्कैन मशीन, जेनेटिक मेडिसिन की ओपीडी, पीडियाट्रिक्स आर्थोपेडिक्स की ओपीडी, मिल्क बैंक, माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सैंपल कलेक्शन सेंटर, पैथोलॉजी विभाग में फुली आटोमेटिक टिशु प्रोसेसर, फुली आटोमेटिक यूरिन एनालाइजर, 5 पार्ट सिमेक्स सीबीसी एनलाइजर और न्यू एडवांस टेक्नोलॉजी का हारमोन ट्यूमर मेकर डिडक्शन की एलाइनिटी मशीन की स्थापना हुई है।
मेडिकल कॉलेज सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
इनका हुआ लोकार्पण
सीएम योगी ने 6 करोड़ 12 लाख 62 हजार रुपये की लागत से बर्न यूनिट की स्थापना की। इसके अलावा, 8 करोड़ 5 लाख 7 हजार रुपये की लागत से फार्मेसी कॉलेज का विस्तार निर्माण कार्य, 2 करोड़ 67 लाख 79 हजार की लागत से नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट लैब की स्थापना, 11.25 लाख रुपये की लागत से लिथोट्रिप्सी मशीन, 97 लाख 90 हजार रुपये की लागत से स्टेडियम की चहारदीवारी का निर्माण कार्य
इनका हुआ शिलान्यास
- 30 करोड़ 31 लाख 35 हजार रुपये की लागत से सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक में कार्यरत नर्स के लिए 100 बेड छात्रावास का निर्माण कार्य
- क्रिटिकल केयर यूनिट का शिलान्यास
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में आई कमी
सीएम योगी ने कहा कि नए मेडिकल कॉलेज खोलने और पहले से चल रहे कॉलेजों को अपग्रेड करने से स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ होने के सुखद परिणाम आ रहे हैं। नेशनल हेल्थ सर्वे में 2011-14 तक प्रदेश में मातृ-मृत्यु दर प्रति एक हजार पर 285 थी, जबकि आज यह घटकर 150 से 165 के बीच आ गई है।
इसी तरह शिशु मृत्यु दर पहले 57 प्रति हजार थी, जो अब घटकर 30 से 35 के बीच रह गई है। सीएम ने कहा कि हमें स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र को उत्कृष्ट बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना होगा। खुद को नए शोध और नई तकनीकी की जानकारी से अपडेट करते रहना होगा।
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
इंसेफेलाइटिस के इस साल सिर्फ 40 मामले
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस की चर्चा करते हुए कहा कि इंसेफेलाइटिस के इस साल सिर्फ 40 मरीज चिह्नित हुए हैं, जिसमें से एक भी मौत नहीं है। अंतर विभागीय समन्वय और टीम वर्क से इंसेफेलाइटिस नियंत्रण एक मॉडल बना है, जिसे हम देश-दुनिया के सामने रख सकते हैं।
सात साल में बीआरडी मेडिकल कॉलेज की भी तस्वीर बदल गई है। यहां कभी एक बेड पर चार-चार बच्चे भर्ती रहते थे। पुरानी बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर पर इंसेफेलाइटिस वार्ड में पंखा तक नहीं था। टॉयलेट चोक होने से फर्श पर पानी पसरा रहता था। भीषण गर्मी और बदबू से लोगों को चक्कर आने लगता था। आज हकीकत सबके सामने है।
सीएम योगी ने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप भेंट किया
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी का जताया आभार
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इंसेफेलाइटिस के समाधान के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक दिया। महत्वपूर्ण जांच की सुविधा के लिए आईसीएमआर के रीजनल सेंटर की सौगात दी और गोरखपुर में 2016 में एम्स खोलने की स्वीकृति दी। इन संस्थानों की सक्रियता के फलस्वरूप ही बीमारी को नियंत्रित करने में मदद मिली।
ये रहे मौजूद
लोकार्पण, शिलान्यास व जनहित की कई सुविधाओं के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत विधायक महेंद्रपाल सिंह ने किया। इसके अलावा प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की जानकारी दी।
इस अवसर पर मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा पार्थसारथी सेन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष दूबे, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे।