फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरालम्पिक 2020: सीएम योगी ने रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को दी बधाई, बोले- विश्व में बढ़ाया देश का मान

Sun, 29 Aug 2021 03:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीटर हेंडल पर ट्वीट कर राष्ट्रीय खेल दिवस की भी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पैरालंपिक की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत की बेटी भाविना पटेल के रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी। गोरखनाथ मंदिर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीटर हेंडल पर लिखा कि, 'राष्ट्रीय खेल दिवस पर #Paralympics की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत की बेटी भाविना पटेल जी ने रजत पदक प्राप्त कर वैश्विक पटल पर समूचे देश का मान बढ़ाया है। आपकी इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। आपके स्वर्णिम भविष्य हेतु मंगलकामनाएं! जय हिंद!
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेल दिवस पर भी दी शुभकामनाएं
अपने ट्वीटर हेंडल पर ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी। लिखा कि,‘विश्व हॉकी जगत के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की गौरवपूर्ण स्मृति को समर्पित 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के अवसर पर देश के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।’
 

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर याद किया। ट्वीट किया कि,‘अद्भुत खेल प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय पटल पर मॉं भारती को अनेकानेक बार गौरवभूषित करने वाले हॉकी के जादूगर, असंख्य खेल प्रेमियों के आदर्श, पद्म भूषण से सम्मानित मेजर ध्यान चंद को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपकी प्रतिभा व राष्ट्रभक्ति प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणास्पद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें