फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में बोले सीएम योगी, 'चीनी मिलों को बेचने वाले किस मुंह से मांग रहे वोट'

Sat, 31 Oct 2020 05:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

  • राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित चुनावी जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना
  • बोले- संक्रमण नहीं आता तो चीनी मिलों को चलाने की हो रही थी तैयारी
विज्ञापन
देवरिया में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि उपचुनाव में किस मुंह से वोट ऐसे दल मांग रहे हैं, जो चीनी मिलों को बेचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण नहीं आया होता तो हम चीनी मिलों को चलाने की तैयारी में जुटे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 24 करोड़ जनता ही मेरा परिवार है। डेढ़ करोड़ लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य हमने किया है। 20 लाख नौजवानों को रोजगार मुहैया कराया है। राशन कार्ड, पेंशन, रसोई गैस, विद्युत कनेक्शन हर गरीब को देने का कार्य हमारी सरकार ने किया है। बिना किसी भेदभाव के योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का हम लोगों ने कोशिश की है। भाजपा सबका साथ सबका विकास का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सहानुभूति सभी तबके के साथ है। जबकि सपा की सहानुभूति माफियाओं के साथ है।

मुख्यमंत्री ने मौजूद लोगों से पूछा कि आप ही बताएं माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए कि नहीं, उनकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलना चाहिए कि नहीं, उनकी संपत्ति जब्त होनी चाहिए कि नहीं। लोगों ने दोनों हाथ उठाकर समर्थन किया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा अध्यक्ष को ऐसा करना बुरा लगता है। नई श्रृंखला शुरू करना चाहते हैं। प्रदेश को दंगा की आग में झोकने की कोशिश करने वालों की जगह जेल में होगी। माफियाओं ने व्यापारियों की जो संपत्ति अर्जित की है उसे वापस की जाएगी। प्रदेश में माफियाओं को पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

नीरज शाही, प्रमोद सिंह से पूछता था कि नौजवान क्यों दौड़ रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देवरिया से मेरा काफी लगाव है। जब देवरिया आता था तो सड़कों पर नौजवानों को दौड़ लगाते देखकर नीरज शाही और प्रमोद सिंह से पूछता था कि यह क्यों दौड़ रहे हैं तो वह बताते थे कि भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। हमने पुलिस में एक लाख 37 हजार हजार नौजवानों को भर्ती कराया।  

इनकी रही प्रमुख मौजूदगी
मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा में मंच पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, जिले के प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान, बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह सैथवार, सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, जनरल आरपी शाही, विधायक कमलेश शुक्ला, काली प्रसाद, घोषी विधायक विजय राजभर, चौरीचौरा विधायक संगीता यादव, मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, संजय यादव, धन्नजय कन्नौजिया, संजय जायसवाल, सकलदीप राजभर, नीरज शाही, हियुवा नेता प्रमोद सिंह, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह, क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र प्रताप राव, चिरंजीव चौरसिया, हरेंद्र जायसवाल, हियुवा जिलाध्यक्ष मुन्ना राय, नित्यानंद पांडेय, राजेश्वर सिंह, हियुवा नेता अमित मोदनवाल, जितेंद्र भारत, गिरधारी तिवारी, विट्टू मद्देशिया, अजय वर्मा, प्रदेश मंत्री संगठन त्रयंबक त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रमोद सिंह, सज्जन मणि त्रिपाठी, रतनपाल सिंह, संजय सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता श्रीवास्तव, क्षेत्रीय महामंत्री अर्चना सिंह, डॉ. अर्चना पांडेय, कमलेश पांडेय, भारती शर्मा, मिंटी देवी, अजय दुबे, अजय शाही, ओमप्रकाश मौर्या, भूपेंद्र सिंह, रमेश वर्मा, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, अशोक पांडेय, रजनीश उपाध्याय, मार्कंडेय तिवारी, अखिलेश त्रिपाठी, अंगद मणि, सभासद आशुतोष तिवारी, अमित मिश्रा, अश्वनी दीक्षित आदि मौजूद रहे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें