फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के बीच रास्ते से वापस गोरखपुर लौटा सीएम योगी का विमान, ये है बड़ी वजह

Fri, 11 Dec 2020 10:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
सफर के दौरान ही अचानक विजिबिलिटी (दृश्यता) मानक से कम हो जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विमान लखनऊ से वापस गोरखपुर लौट आया। जिसके बाद सीएम योगी ने मंदिर में ही रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को सभी कार्यक्रम निपटाने के बाद मुख्यमंत्री रात 8.30 बजे लखनऊ जाने के लिए मंदिर से गोरखपुर एयरपोर्ट रवाना हुए। उनके लिए लखनऊ से राजकीय वायुयान बुलाया गया था। रात नौ बजे के करीब उनके विमान ने उड़ान भरी जिसके बाद डीएम-एसएसपी समेत उन्हें विदा करने गए सभी अफसर लौट आए।

थोड़ी ही देर में मिली एक सूचना से सभी में हड़कंप मच गई। लखनऊ के रास्ते में ही तय मानक से विजिबिलिटी कम होने पर पायलट ने वापस गोरखपुर लौटने का निर्णय किया। सूचना मिलने पर सारे अफसर फिर दौड़कर एयरपोर्ट पहुंचे। विशेष फ्लीट भी पहुंची। इस बीच मुख्यमंत्री का विमान गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड कर गया था। अफसरों ने उन्हें रिसीव किया। रात 10.05 बजे वह दोबारा गोरखपुर मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें