फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में विकास की नई उड़ान : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में विकास की नई उड़ान : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के लोकार्पण समारोह में बोले सीएम योगी
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से यूपी में विकास की अब नई उड़ान शुरू होगी। उन्होंने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी यूपी में केवल दो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे संचालित थे। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने प्रयास कर अब नौ हवाईअड्डों को क्रियाशील बना दिया है। आठ अन्य जगहों पर कार्य चल रहा है। इस तरह कुछ दिनों में यूपी में 17 हवाईअड्डे हो जाएंगे।
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरी दुनिया को शांति, करुणा व मैत्री का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध से जुड़े सर्वाधिक स्थल यूपी में हैं। सरकार ने सारनाथ, कपिलवस्तु, कौशांबी, संकिसा व कुशीनगर को बौद्धिस्ट देशों के लोगों की भावना को ध्यान में रखते हुए विकसित करने का प्रयास किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने बुद्धिस्ट सर्किट की परिकल्पना को साकार किया है। उन्होंने कहा कि पहले यूपी में लखनऊ और वाराणसी में ही हवाईअड्डे थे। इसी कारण हवाई सेवा भी इन्हीं दो शहरों तक सीमित थी। अब 75 स्थान यूपी से हवाई मार्ग से जुड़ गए हैं। कुशीनगर प्रदेश का नौवां क्रियाशील एयरपोर्ट बन गया है। हमारी सरकार अयोध्या में भी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनवाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

---------------
दिल्ली के लिए 26 नवंबर से शुरू होगी फ्लाइट : ज्योतिरादित्य
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बोले-18 दिसंबर से मुंबई और कोलकाता के लिए भी शुरू हो जाएगी हवाई सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लोकार्पण समारोह के दौरान नियमित चलने वाली घरेलू उड़ानों की जानकारी भी दी गई। अपने स्वागत भाषण में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 26 नवंबर से कुशीनगर से दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होगी। यह हफ्ते में चार दिन चलेगी। इसके अलावा 18 दिसंबर को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता के लिए भी नियमित विमान सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत हमेशा से भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलता रहा है। कुशीनगर का हवाईअड्डा दुनिया भर के 54 करोड़ बौद्ध अनुयायियों को समर्पित है। यह हवाईअड्डा बौद्ध धर्म से जुड़े आठ प्रमुख स्थानों के केंद्र में है। यहां आने वालों को अपनी धार्मिक यात्रा पूरी करने में सहूलियत मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 70 साल में देश में केवल 74 हवाईअड्डा बने थे, जबकि बीते सात साल में देश में 54 हवाईअड्डों का निर्माण हो चुका है। अब देश में 128 हवाईअड्डे हैं। बीते 79 साल में जो नहीं हो पाया था, वह आज पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें