बिशप ने काटा केक, दी बधाइयां
कैथोलिक धर्म प्रांत गोरखपुर के धर्माध्यक्ष बिशप थामस थिरूमट्टम के नेतृत्व में आराधना सभा का आयोजन किया गया। बिशप ने केक काट क्रिसमस की बधाइयां दी। सेंट जोसेफ महा गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर बिन्नी ने पवित्र मिस्सा बलिदान का आयोजन कर सभी को क्रिसमस की बधाइयां दीं।
सेल्फी लेने की लगी होड़
शहर के विभिन्न चर्चों में लोगों की भारी भीड़ रही। प्रभु यीशु मसीह का दर्शन व कैंडल जलाने के साथ ही सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। चर्च के बाहर लगे चाट-पकौड़ों का भी लोगों ने जायका लिया।
उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
क्रिसमस की परंपरा के मुताबिक अभिभावकों ने घर में उपहार रख छोड़े थे। सुबह उठते ही बच्चों ने उपहार पाया तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।