फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सीटी का चौथा हॉटस्पॉट बना ये इलाका, पूरी तरह से सील, निरस्त किए गए सभी के पास

Mon, 18 May 2020 08:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • शहर का चौथा हॉटस्पॉट बना चिलुआताल, पूरी तरह से सील
  • तीन किमी के दायरे में छूट वाली सभी दुकानें बंद, पास निरस्त किए गए
विज्ञापन
पादरी बाजार में सैनिटाइज कर करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलुआताल के एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत के बाद चिलुआताल इलाके के नवापार को शहर का चौथा हॉटस्पॉट घोषित करने के साथ उसके तीन किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य महकमे और ऑनलाइन होम डिलीवरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर बाकी सभी के इस इलाके से बाहर निकलने और दाखिल होने पर रोक लगा दी गई है। सभी पास निरस्त कर दिए गए हैं और निगरानी के लिए पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

रविवार को बुजुर्ग की मौत के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने मौके पर पहुंच कर पूरे इलाके को सैनिटाइज कराया और फिर लोगों से घरों में ही रहने की अपील की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस क्षेत्र में आने वाले जितने भी लोगों के पास जारी किए गए थे वे अब स्वत: ही निरस्त माने जाएंगे।

अगर कोई भी बाहर निकलने की कोशिश किया तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। इस क्षेत्र में आने वाली सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं। वहां रहने वाले लोगों की सुविधाओं के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें