फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Child Covid-19 vaccination: 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू, गोरखपुर में पहले दिन 10 हजार को टीका लगाने का है लक्ष्य

Mon, 03 Jan 2022 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में पहले दिन 15 से 18 वर्ष के दस हजार किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य है। वहीं 10 जनवरी से हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और बुजुर्गों को  बूस्टर डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
लिटिल फ्लावर स्कूल में किशोरों को लगाया जा रहा है कोविड-19 का टीका। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 15 से 18 वर्ष के किशोरों को टीका लगाने की शुरुआत सोमवार यानी आज से हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पहले दिन 10 हजार किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 20 विद्यालयों में किशोरों के लिए बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 18 वर्ष की आयु से ऊपर के 30 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों और चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण का शुभारंभ समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण केंद्र (सीआरसी) सीतापुर आंख अस्पताल में हुआ। उद्घाटन सुबह 10.30 बजे ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने किया। किशोरों को लगाने के लिए कोवैक्सीन की 50 हजार डोज मिली है।

जो किशोर कोविन एप पर पंजीकरण नहीं करा सके हैं उन्हें भी बूथों पर ऑन स्पॉट पंजीकरण करते हुए टीका लगाया जाएगा। सभी बूथों पर वैक्सीनेटर की ड्यूटी लगा दी गई है। किशोरों के लिए 70 बूथ बनाए गए हैं, लेकिन यह छूट भी है कि वह किसी भी बूथ पर टीका लगवा सकते हैं। सभी बूथों पर कोवैक्सीन टीका सोमवार सुबह भेज दिया गया।
विज्ञापन

 

इंटरमीडिएट स्कूलों में लगा कैंप

इंटरमीडिएट स्कूलों में 15 से 18 वर्ष तक के किशोर बड़ी संख्या में पढ़ते हैं। यही कारण है कि इंटरमीडिएट कॉलेजों में कैंप लगाने का फैसला स्वास्थ्य विभाग ने लिया। जिससे ज्यादा किशोरों को टीका लगाया जा सके।   
 

किशोरों के लिए बनाए गए मुख्य बूथ

सीआरसी, सीतापुर आंख अस्पताल, लिटिल फ्लावर धर्मपुर, एम्स, पीएचसी मोहद्दीपुर, पीएचसी निजामपुर, पीएचसी शाहपुर, सरस्वती विद्या मंदिर पक्की बाग, रेल विहार फेज-तीन और जिले के 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें