फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : तीन हजार जोड़ों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। वित्तीय वर्ष के समापन से पहले सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, फरवरी माह में तिथि निर्धारित होते ही आयोजन कराया जाएगा। सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और ब्लॉकवार आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से बताया कि दिसंबर के अंत तक कुल 3,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों की जांच ब्लॉक स्तर से लेकर जिला समाज कल्याण कार्यालय तक कराई जा रही है। कर्मचारी आवेदकों की पात्रता और अभिलेखों की जांच में लगे हुए हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में 1,600 शादियों का लक्ष्य मिला था जिसमें 1,568 शादियां संपन्न कराई जा चुकी हैं। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि तीन हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं और उनका सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें