- यदि रविवार है तो प्रथम तीन माह रविवार और बुधवार को और उसके बाद प्रत्येक रविवार को गोली खाएंगी।
- यदि सोमवार है तो प्रथम तीन माह सोमवार और बृहस्पतिवार को और उसके बाद प्रत्येक सोमवार को गोली खाएंगी।
- यदि मंगलवार है तो प्रथम तीन माह मंगलवार और शुक्रवार को और उसके बाद प्रत्येक मंगलवार को गोली खाएंगी।
- यदि बुधवार है तो प्रथम तीन माह बुधवार और शनिवार को और उसके बाद प्रत्येक बुधवार को गोली खाएंगी।
- यदि गुरुवार है तो प्रथम तीन माह गुरुवार और रविवार को और उसके बाद प्रत्येक गुरुवार को गोली खाएंगी।
- यदि शुक्रवार है तो प्रथम तीन माह शुक्रवार और सोमवार को और उसके बाद प्रत्येक शुक्रवार को गोली खाएंगी।
- यदि शनिवार है तो प्रथम तीन माह शनिवार और मंगलवार को और उसके बाद प्रत्येक शनिवार को गोली खाएंगी।
टॉप टेन में जिला
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज आनंद ने बताया कि जनपद में छाया गोली के प्रति दंपति का रूझान बढ़ा है। इस साल कोविड काल में 11 से 31 जुलाई के बीच चले विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान 15997 छाया गोली वितरित की गई। प्रदेश में पखवाड़े के दौरान छाया गोली के इस्तेमाल के मामले में जिले को प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त हुआ है।