फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छठ वेदियों को तोड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश; एक समुदाय पर आरोप

Wed, 22 Nov 2023 02:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

सुबह ग्रामीणों ने वेदियों को टूटा देखा तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। थानेदार छत्रपाल सिंह और नायब तहसीलदार जयप्रकाश व राकेश शुक्ल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला क्षेत्र के कलानी गांव में स्थित पोखरे पर बनीं छठ वेदियों के टूटने की सूचना पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा वेदियों को तोड़ने और ईंट उठा ले जाने की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। संयुक्त प्रार्थनापत्र के आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात गांव में आधा दर्जन से अधिक अस्थायी वेदियों को तोड़कर उसकी ईंट निकाल ली गई थी। सुबह ग्रामीणों ने वेदियों को टूटा देखा तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। थानेदार छत्रपाल सिंह और नायब तहसीलदार जयप्रकाश व राकेश शुक्ल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान ग्रामीणों ने दूसरे समुदाय के युवकों पर वेदियों को तोड़ने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि इससे पहले भी आरोपी युवक दशहरा के अवसर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर चुके हैं। थानेदार छत्रपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। गांव में तनाव न हो इस पर पुलिस नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें