अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने 05081 छपरा-चेन्नई सेंट्रल वाया गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन छपरा से 29 नवंबर को एक फेरे के लिए चलाई जाएगी।
05081 छपरा-चेन्नई सेंट्रल पूजा स्पेशल 29 नवंबर को छपरा से रात 10:10 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से देर रात 02:26 बजे छूटकर बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं., भोपाल, तीसरे दिन नागपुर, विजयवाड़ा, गुडूर होकर चेन्नई सेंट्रल सुबह 04:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन एलएसआरडी के दो, शयनयान श्रेणी के 14 एवं सामान्य द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।