फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौकरी का झांसा देकर छह करोड़ की ठगी, गिरफ्तार

Sat, 13 Jan 2024 10:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नई दिल्ली के थाना सेक्टर 17 द्वारका के न्यू राष्ट्रीय अपार्टमेंट आरोपी अजीत सिंह ने 2018 में विज्ञापित वीडीओ पद के लिए एक-एक युवक से 20 से 25 लाख रुपये वसूले थे। उसके पास से पुलिस ने प्रमुख सचिव, यूपीएसएसएससी परीक्षा कंट्रोलर के फर्जी पांच मुहर, युवकों के दस्तावेज और पांच बैंकों के चेक बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी का झांसा देकर गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद समेत कई जिले के युवकों से छह करोड़ से अधिक की जालसाजी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली के थाना सेक्टर 17 द्वारका के न्यू राष्ट्रीय अपार्टमेंट आरोपी अजीत सिंह ने 2018 में विज्ञापित वीडीओ पद के लिए एक-एक युवक से 20 से 25 लाख रुपये वसूले थे। उसके पास से पुलिस ने प्रमुख सचिव, यूपीएसएसएससी परीक्षा कंट्रोलर के फर्जी पांच मुहर, युवकों के दस्तावेज और पांच बैंकों के चेक बरामद किए हैं।

ठगी के शिकार युवकों ने एसएसपी से शिकायत की थी। इसके बाद तिवारीपुर थाने में 20 जुलाई 2023 को अजीत सिंह, उसके साथी दीपक दुआ निवासी प्रयागराज, गंगोत्रीनगर व पवन सिंह निवासी इंदिरापुरी नई दिल्ली के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

कुछ युवकों को आरोपियों ने नियुक्ति पत्र भी दे दिया था। सचिवालय में नियुक्ति पत्र दिखाया गया तो पता चला कि वह फर्जी हैं। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी अजीत को जेल भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें