फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज सीएम 1150 महिलाओं को देंगे मुफ्त सिलाई मशीन, गोरखपुर महोत्सव कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Sat, 13 Jan 2024 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट प्रमथनाथ मिश्र के अनुसार कुछ महिलाओं को सीएम योगी खुद अपने हाथों से यह सौगात सौंपेंगे। जिन महिलाओं को सिलाई मशीन दी जाएगी, उन्हें महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद ने कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षित किया है। परिषद को ये सिलाई मशीनें जेके ग्रुप कानपुर ने उपलब्ध कराई हैं, जबकि प्रशिक्षण में सहयोग सिंगर इंडिया लिमिटेड ने प्रशिक्षित कर किया है।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारी सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रयासरत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 जनवरी को महिलाओं को स्वावलंबन का उपहार देंगे। शनिवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित समारोह में सीएम की मौजूदगी में 1150 महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन का वितरण होगा। इसके अलावा शनिवार सुबह जनता दर्शन और दोपहर दो बजे गोरखपुर महोत्सव का समाधान भी सीएम करेंगे।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट प्रमथनाथ मिश्र के अनुसार कुछ महिलाओं को सीएम योगी खुद अपने हाथों से यह सौगात सौंपेंगे। जिन महिलाओं को सिलाई मशीन दी जाएगी, उन्हें महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद ने कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षित किया है। परिषद को ये सिलाई मशीनें जेके ग्रुप कानपुर ने उपलब्ध कराई हैं, जबकि प्रशिक्षण में सहयोग सिंगर इंडिया लिमिटेड ने प्रशिक्षित कर किया है।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, बोले- सबको मिलेगा न्याय
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद मूल्यपरक शिक्षा के साथ ही समाज सेवा और स्वावलंबन के विभिन्न प्रकल्पों का भी सशक्त माध्यम है। परिषद की तरफ से महिलाओं के लिए 3 जनवरी से सात दिवसीय सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला का औपचारिक समापन 9 जनवरी को महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एमपीपीजी कॉलेज) जंगल धूसड़ में हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें