फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे देश के किसान व मजदूर

Tue, 28 Jul 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि देश के किसान, मजदूर और युवा गंभीर चुनौतियों से जूझ रहे हैं। लोक दल चौधरी चरण सिंह के विचारों के अनुरूप उनके हक की लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के दौरे पर आए चौधरी सुनील सिंह सोमवार को पिपराइच में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी देने की मांग की। कहा कि किसान व कृषि की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। आज गांव का मजदूर बढ़ती महंगाई, सीमित रोजगार के अवसर और आजीविका की कठिनाइयों से परेशान है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने, श्रमिकों व गरीब परिवारोंं के लिए सामाजिक सुरक्षा और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे किसान, मजदूर, युवा व व्यापारी की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें