फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला सुरक्षा पर बालिकाओं से संवाद, 27 मामलों की हुई सुनवाई

Sat, 15 Aug 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने छात्राओं से बात की

गोरखपुर। महिला सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर शुक्रवार को जिले में जागरूकता एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी की कॉलेज में छात्राओं से संवाद किया गया। इसके बाद विकास भवन सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित कुल 27 मामलों की सुनवाई की गई।

संवाद के दौरान छात्राओं ने महिला सुरक्षा, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से संबंधित सवाल और अपनी समस्याएं साझा कीं। आयोग की उपाध्यक्ष ने समस्याओं का समाधान बताते हुए छात्राओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद विकास भवन सभागार में जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, मारपीट, दहेज उत्पीड़न और राजस्व संबंधी मामले प्रमुख रहे। जनसुनवाई के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर ‘हर घर तिरंगा’ और दहेज प्रतिषेध को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, परियोजना निदेशक ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, पुलिस अधीक्षक अपराध, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें