फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कराटे में महानगर की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- दयानंद इंटर कॉलेज में आयोजित हुई जनपर स्तरीय कराटे प्रतियोगिता
विज्ञापन

- गोरखपुर की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

गोरखपुर। दयानंद इंटर कॉलेज बक्शीपुर में शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयी जनपद स्तरीय एवं मंडल स्तरीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें महानगर की टीम चैंपियन बनी।
अंडर-14 बालक वर्ग के 35 किग्रा भार वर्ग में सहजनवां के रामकृष्ण, 40 किग्रा में चौरीचौरा के दिलशाद अली ने महानगर के आदित्य कुमार और 45 किग्रा में चौरीचौरा के अंकित निषाद ने महानगर के बॉबी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग के 40 किग्रा में चौरीचौरा के उत्कर्ष जायसवाल ने महानगर के पीयूष यादव, 45 किग्रा में चौरीचौरा के हर्षित गुप्ता ने महानगर के शुभम सिंह, 54 किग्रा में महानगर के कार्तिकेय पांडेय ने चौरीचौरा के आदर्श और 62 किग्रा में महानगर के अंकित पाल ने बांसगांव के अंश प्रजापति को पराजित किया। सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली महानगर की टीम चैंपियन बनी।
मंडल के चारों जनपदों में गोरखपुर को छोड़कर किसी अन्य जनपद ने मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं किया। ऐसे में जनपदीय प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। गोरखपुर मंडल के खिलाड़ी 17 अगस्त से लखनऊ में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से पहले प्रधानाचार्या मनोरमा चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर क्रीड़ाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, जनपदीय क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह, शक्ति पांडेय, विनय पांडेय, उपेंद्र सिंह, नीलम, बृजेश मणि त्रिपाठी, अरविंद चौरसिया, अनुज सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें