फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारकोल प्लांट: हरित कोयला बिजली देगा, गोरखपुर शहर भी होगा साफ-सुथरा

Mon, 06 Nov 2023 02:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर महानगर से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े के इस्तेमाल से ये दोनों प्लांट से बायो सीएनजी गैस व हरित कोयला उपलब्ध कराएंगे। हरित कोयले से एनटीपीसी बिजली उत्पादन का काम करेगा।

 
विज्ञापन
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहजनवां के सुथनी में बनाए जाने वाले चारकोल प्लांट से उत्पादित हरित कोयले से बिजली मिलेगी साथ ही नगर क्षेत्र की साफ-सफाई भी बेहतर होगी। प्लांट में रोजाना शहर से निकलने वाला 500 टन कूड़ा इस्तेमाल किया जाएगा। चारकोल प्लांट के निर्माण काम की प्रगति देखने पिछले दिनों एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक आशीष रंजन गोरखपुर आए थे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन 500 टीडीपी के वेस्ट टू चारकोल प्लांट के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था। प्लांट के पास ही बनाए जा रहे 200 टीडीपी के बायो सीएनजी प्लांट का भी निरीक्षण किया। महानगर से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े के इस्तेमाल से ये दोनों प्लांट से बायो सीएनजी गैस व हरित कोयला उपलब्ध कराएंगे। हरित कोयले से एनटीपीसी बिजली उत्पादन का काम करेगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें