फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Accident: कुशीनगर हाईवे से जिला अस्पताल और बीआरडी तक अफरा-तफरी, मरीज बोल- डॉक्टर मेरी जान बचा लो

Fri, 10 Nov 2023 12:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एक खाली बस गोरखपुर से पहुंची और सवारियों को बैठा रही थी। कुछ सवारी बस में बैठ गए थे जबकि कुछ अभी दोनों बसों के बीच खड़े थे इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी।  इसके बाद छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में घायल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास बृहस्पतिवार की देर रात दो बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद से कुशीनगर हाईवे से लेकर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन


डीएम, एसपी, एसपी सिटी घायलों के अस्पताल पहुंचने पर इलाज की व्यवस्था बनाने में जुटे रहे, तो सीएमओ खुद जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार में जुट गए। हालात यह थी कि एक एंबुलेंस मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचती तो दूसरी में मरीज को रेफर करके मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा था।

एंबुलेंस से उतारे जा रहे मरीज कराहते हुए कह रहे थे कि डॉक्टर साहब मेरी जान बचा लीजिए, हमने कोई गलती नहीं की है। इस सब के बीच परिजनों की चीख-पुकार मची थी। कोई अपने का हाल जानने के लिए परेशान था तो कई जान गंवाने वाले अपने के लिए दहाड़े मार रहा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कुशीनगर जा रही खड़ी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, छह लोगों की मौत, 27 घायल

अस्पताल के कर्मचारी इसी कोशिश में थे कि किसी तरह घायल की जान बचाई जाए। इस सबके बीच जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय जब एक मरीज की सांस थमी, तो पुलिस वाले की आंखें भी नम हो गईं। उसके मुंह से यही निकला, इलाज तो हो रहा था, जान कैसे चली गई।

Trending Videos

दर्द की दवा तक नहीं दी, पैर मत छूना, मर जाऊंगा

रात 1:30 बज रहे थे। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हादसे में घायल कुशीनगर का सुखराम चीख रहा था। बोला, बहुत दर्द हो रहा है। एक तो अब तक दवा नहीं दी। पैर मत छूना, मार डालोगे क्या। मैंने नशा नहीं किया है। मुझे दर्द महसूस हो रहा है। डॉक्टर साहब पहले एंबुलेंस में ही लाकर मुझे दवा दे दीजिए।

फिर मेरा इलाज करिए नहीं तो दर्द से ही मर जाऊंगा। यह सुनकर सीएमओ खुद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्टाफ को अंदर से बुलाया। इसके बाद इंजेक्शन एंबुलेंस में दिया गया। इसके बाद किसी तरह से उसे नीचे उतारा गया।

 
विज्ञापन

इन घायलों की हुई पहचान

कसया के मुबारक अंसारी,सामना चौधरी, कुबेरस्थान के रामबिलास जायसवाल, रविंद्रर सिंह, पड़रौना के हर्ष तिवारी, अभिषेक तिवारी, हनुमानगंज के सोनू गौड़ व रामदेव।

मामूली रूप से घायल 20 यात्री घर गए
मामूली रूप से घायल हुए 20 यात्री अपने परिजनों के साथ घर रवाना हो गए। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मरे व घायल हुए यात्रियों का नाम,पता तस्दीक किया जा रहा है। जिनके बारे में जानकारी मिली है उनके घर वालों को बुलाया गया है। एम्स थाना पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।चालक की तलाश चल रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें