धनतेरस से दिवाली तक की शहर के विभिन्न रास्तों पर रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान कई रास्तों पर ऑटो और ई रिक्शा लेकर आने जाने में रोक रहेगी। बाजारों में भीड़ वाली जगहों पर कार लेकर जाने में जाम का सामना करना पड़ सकता है। एसपी यातायात संजय कुमार का कहना है कि सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के बजाय बाजार में बनाए गए पार्किंग में अपने वाहन खड़ा करें।
जाम लगने पर चालान काटकर जुर्माना वसूला जाएगा। बाजारों में भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन
- कालीमंदिर से गोलघर की तरफ लोडर, ऑटो व ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- कचहरी चौराहा से गणेश चौराहा की ओर, जीएम पोस्ट ऑफिस तिराहा से गणेश चौराहा की ओर व तमकुही तिराहा से कचहरी चौराहा की ओर ऑटो एवं ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- शास्त्री चौराहा से कचहरी चौराहा की ओर ऑटो एवं ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- घोष कंपनी चौराहा होकर रेती चौराहा जाने वाले और नखास चौराहा जाने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के लोडर, ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- अलहदादपुर तिराहे से घंटाघर की तरफ रायगंज होते हुए सभी प्रकार के लोडर, ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
Traffic Rules
- फोटो : Istock
- दुर्गाबाड़ी चौराहा से चरनलाल चौराहा की तरफ सभी प्रकार के लोडर, ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- रोडवेज बस, आयल टैंकर, गैस टैंकर, दुग्ध वाहन व अन्य राजकीय वाहन विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुरचौराहा होते हुये चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाईपास मार्ग से असुरन चौराहा, खजांची चौराहा होते हुए स्पोर्ट कॉलेज चौराहा से रामनगर तिराहा, इंडस्ट्रीयल एरिया मोड़ होते हुए बरगदवा चौराहा होकर फरेंदा सोनैली की तरफ जाएंगे।
- फरेंदा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बरगदवां चौराहा से इंडस्ट्रीयल एरिया मोड़, रामनगर चौराहा से स्पोर्ट कॉलेज खजांची चौराहा से असुरन चैराहा, कौवाबाग मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर की ओर जाएंगे।
- सुमेर सागर तिराहा से विजय चौराहा व जटाशंकर तिराहा से अली नगर चौराहा तक सभी प्रकार के लोडर, ऑटो एवं ई - रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- बरफखाना तिराहा से बसंतपुर चौराहा, घंटाघर चौराहा एवं लाल डिग्गी तक के मार्ग पर सभी प्रकार के लोडर, ऑटो व ई- रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
- मदीना मस्जिद तिराहा से शाहमारुफ रास्ते से सभी प्रकार के लोडर, ऑटो एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
यहां पार्क करें कार और बाइक
शहर में आने के दौरान अपने गोलघर बाजार में मल्टीलेवल पार्किंग जलकल गोलघर, सिनेमा रोड पर युनाइटेड टाकीज के सामने, कचहरी टाउनहाल का मैदान, कचहरी क्लब पार्किंग और संबंधित माल/प्रतिष्ठान के पार्किंग में ही वाहनों खड़ा करें। यदि सड़क पर किसी का वाहन पाया गया तो यातायात पुलिस चालान काटकर जुर्माना वसूल करेगी।