फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन: देशी शराब की दुकान के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा... किया हंगामा- जताई नाराजगी

Mon, 28 Oct 2024 03:57 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

नौवा अव्वल में सरकारी देसी शराब की दुकान खोलने के विरोध में कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पूर्व में जिला आबकारी अधिकारी, जिलाधिकारी एवं कमिश्नर को कई बार पत्रक दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह प्रदर्शन के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन
विरोध जताते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के खोराबार इलाके के नौवा अव्वल में सिंचाई विभाग के बांध से सटी गुमटी में सरकारी देसी शराब की दुकान खोली गई है। इसके विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और शराब की दुकान को हटाने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, शराब की दुकान सोनवे अगहर में स्वीकृत है, लेकिन उसको नौका अव्वल से संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन


आबकारी विभाग के अधिकारियों ने दुकान हटाने के लिए 10 दिन का समय मांगा है। इसपर ग्रामीण राजी हो गए हैं। नौवा अव्वल में सरकारी देसी शराब की दुकान खोलने के विरोध में कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।

उनका कहना है कि पूर्व में जिला आबकारी अधिकारी, जिलाधिकारी एवं कमिश्नर को कई बार पत्रक दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह प्रदर्शन के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना पर खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची। आबकारी अधिकारी ने भी मौके पर पहुंच कर दस दिन में दुकान को हटवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंद्रासन निषाद, आकाश पासवान, अनिल पांडेय, दीनानाथ पासवान, पंकज पासवान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें