फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MMMUT दीक्षांत समारोह: कुलाधिपति ने कहा, 'महिलाओं का शोषण न हो, ऐसे भारत के निर्माण का लें संकल्प'

Thu, 29 Aug 2024 02:44 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मदन मोहन मालवीय प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय में नवम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान
1,462 छात्रों को उपाधि और 19 टॉपर छात्रों को 42 पदक प्रदान किया गया।
विज्ञापन
उपाधि प्रदान करती कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल और इसरो के पूर्व प्रमुख एस नंबी नारायणन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने कहा कि युवाओं को विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आगे आना होगा। हमें सशक्त किसान और महिलाओं के शोषण से मुक्त भारत का निर्माण करना है। वे, बृहस्पतिवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नवम दीक्षांत समारोह में बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि युवा नए टेक्नोलॉजी के साथ अपने आप को तैयार करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
तकनीकी विश्वविद्यालय भी पढ़ाई के साथ युवाओं को इंडस्ट्री के योग्य तैयार करें, जिससे की यूनिवर्सिटी से निकलते ही वह अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल कर सकें।

दीक्षांत में 1462 छात्रों को उपाधि और 19 टॉपर छात्रों को 42 पदक प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप इसरो के पूर्व प्रमुख व पद्म भूषण से सम्मानित एस नंबी नारायणन ने अपने अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया।

उन्होंने कहा कि आज इसरो अपनी सफलता का झंडा मंगलयान तक गाड़ चुका है। इस समय गगनयान मिशन की सफलता में लगा हुआ है। उन्होंने छात्रों को अंतरिक्ष के छात्र में काम करने का आह्वाहन किया। प्रौद्योगिकी शिक्षा राज्य मंत्री आशीष पटेल ने भी पदक प्राप्त करने वाले छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें