फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र : सप्तमी कल, 26 को होगा अष्टमी का व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
- 27 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी चैत्र रामनवमी
विज्ञापन


- हवन कर होगा कन्या पूजन, भगवान राम का मनेगा जन्मोत्सव



गोरखपुर। चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। इसको लेकर 26 मार्च को महाष्टमी का व्रत श्रद्धालु करेंगे। 27 मार्च को चैत्र रामनवमी में हवन व कन्या पूजन होगा। भगवान राम का जन्मदिन मनाया जाएगा। नौ दिन व्रत रहे रहे श्रद्धालु 28 मार्च को पारण करेंगे।

भारतीय विद्वत समिति के महामंत्री डॉ. जोखन पांडेय ने बताया कि षष्टी मंगलवार को होगी। महाष्टमी 26, रामनवमी 27 और व्रत का पारण 28 मार्च को किया जाएगा। नवरात्र इस बार पूरे नौ दिनों का है, जिससे श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से व्रत व पूजन कर रहे हैं। जो श्रद्धालु प्रथम और अंतिम दिन व्रत रखते हैं, वे अंतिम दिन का व्रत 26 मार्च को महाष्टमी का व्रत करेंगे। वहीं 27 मार्च को रामनवमी का व्रत किया जाएगा। महानिशा पूजा 25 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित विकास मालवीय ने बताया कि हवन नवमी तिथि में करना शास्त्र सम्मत माना गया है। 26 मार्च को दोपहर 2:11 बजे के बाद नवमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी, जो 27 मार्च को दोपहर 12:02 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार नवमी 27 मार्च को होगी। इसमें हवन, नवदुर्गा पूजन व भंडारा भोजन कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे। माता का गमन हाथी पर होगा, यह काफी शुभ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें