फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2024: गोरखपुर क्लब में फिल्म कलाकारों के साथ मनेगा जश्न, कहेंगे हैप्पी न्यू ईयर

Sat, 30 Dec 2023 02:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

नववर्ष के उपलक्ष्य में रेल म्यूजियम की लोकप्रियता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रेल म्यूजियम को खुला रखने का निर्णय लिया है। आमतौर पर यह सोमवार को बंद रहता है, लेकिन एक जनवरी को जनता के लिए पूरी तरह से खुला रहेगा। फलस्वरूप आगंतुक नव वर्ष के दिन रेल म्यूजियम का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
new year resolutions 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ये वासेपुर है, यहां कबूतर भी एक पंख से उड़ता है और दूसरे से अपनी इज्जत बचाता है... यह डायलॉग तो सभी ने सुना होगा। अब शहरवासी इस डायलॉग में अपनी भूमिका निभाने वाले किरदार को नए साल के मौके पर शहर में देख सकेंगे। गोरखपुर क्लब की तरफ से आयोजित नए वर्ष के जश्न में इस कलाकार को बुलाया गया है। इनके अलावा शहर के विभिन्न होटलों में आयोजनों के माध्यम से इस वर्ष की विदाई और नए साल का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर क्लब में इस वर्ष भी बेहद शानदार तरीके से नए साल का स्वागत किया जाएगा। महासचिव संजीव गुलाठी ने बताया कि क्लब के सदस्यों को परिवार के साथ आने का निमंत्रण दिया गया है। आयोजन के दौरान सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के लिए अंदर बाउंसर भी लगाए जाएंगे। सिविल लाइंस स्थित होटल क्लार्क में मल्हार बैंड अपने धुन की प्रस्तुति कर लोगों संग हैप्पी न्यू ईयर कहेंगे।

होटल सरोवर पोर्टिको में गाला डिनर आयोजित होगा। डीजे, डांस और खेल धमाकों के साथ नए साल का स्वागत करेंगे। नए साल के जश्न पर फॉरेस्ट क्लब में लोग डीजे पाशा और एमसी खेमराज के धुन पर हैप्पी न्यू ईयर कहेंगे। जबकि, रेडिएंट रिजार्ट में डीजे जॉर्डन अपने रिमिक्स से धूम मचाएंगे। इसके अलावा रेस्टोरेंट और अन्य छोटे-बड़े होटलों में भी गीत-संगीत के साथ नए साल के जश्न काे मनाने की तैयारी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  नए साल में गोरक्षनगरी को तोहफा राप्ती नदी में भी चलेंगे बोट और स्टीमर
विज्ञापन


रेल म्यूजियम में नया साल मनाने उमड़ेगी भीड़
नववर्ष के उपलक्ष्य में रेल म्यूजियम की लोकप्रियता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रेल म्यूजियम को खुला रखने का निर्णय लिया है। आमतौर पर यह सोमवार को बंद रहता है, लेकिन एक जनवरी को जनता के लिए पूरी तरह से खुला रहेगा। फलस्वरूप आगंतुक नव वर्ष के दिन रेल म्यूजियम का आनंद ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें