फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: धूमधाम से मनेगा आजादी का उत्सव, अमर उजाला संग मनाएं देशभक्ति का त्योहार

Sat, 06 Aug 2022 02:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 मां तुझे प्रणाम की कड़ी में चौराहों पर राष्ट्रगान की व्यवस्था की जा रही है। सामूहिक राष्ट्रगान व उससे जुड़ी व्यवस्था को इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से जोड़ा जा रहा है। यदि राष्ट्रगान के बीच कोई एंबुलेंस मरीज लेकर आई तो उसे तत्काल पास दिया जाएगा। ऐसी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की अनूठी मुहिम ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में इस बार भी आजादी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। देशभक्ति को दर्शाती भव्य रैली निकलेगी। शहर के अलग-अलग चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान होगा। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

विज्ञापन


सरकारी व गैर सरकारी संगठनों के साथ ही व्यापारी और उद्योगपतियों के सहयोग से आजादी के उत्सव को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। इस आयोजन का टाइटल स्पांसर ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स है।   

पौधों को बांधें स्नेह की डोर, फोटो छपेगा
आजादी के उत्सव के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। मां तुझे प्रणाम की कड़ी में ही रक्षाबंधन (11-12 अगस्त) के दिन पौधों को स्नेह की डोर बांधने और उनके संरक्षण की मुहिम चलेगी। पौधों को स्नेह की डोर बांधकर हमें फोटो भेजें। इसे प्रकाशित किया जाएगा। इस तरह की मुहिम पहली बार चलाई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान
13 अगस्त को अच्छा काम करने वाले जिले के 21 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की मदद से पुलिस कर्मियों की सूची तैयार कराई जा रही है। किसी भी मामले में आरोपी पुलिस कर्मी को सम्मान की सूची में नहीं रखा जाएगा। इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स की मदद से पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है।

 

स्कूली छात्र-छात्राएं दिखाएंगी प्रतिभा

मां तुझे प्रणाम की कड़ी में ही डांस कंप्टीशन कराया जा रहा है। इसमें अलग-अलग विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। टीमें डांस करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाली टीमों को प्रतीक चिह्न भेंट करके सम्मानित किया जाएगा। डांस कंप्टीशन की थीम देशभक्ति ही रहेगी। 13 अगस्त को टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।  

बाइक रैली भी निकलेगी
देशभक्ति को प्रदर्शित करती बाइक रैली 14 अगस्त को निकाली जाएगी। इसमें सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संगठनों का खास सहयोग रहेगा। बाइक रैली शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाएगी। इसके माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।

52 सेकेंड चौराहे पर रुकें, सामूहिक राष्ट्रगान करें
15 अगस्त को सुबह नौ बजे सामूहिक राष्ट्रगान होगा। नगर निगम, पुलिस व प्रशासन के सहयोग से 21 चौराहों पर यातायात व्यवस्था 52 सेकेंड तक रोकी जाएगी। शहरवासी अपने-अपने वाहनों को खड़ा करके सामूहिक राष्ट्रगान करेंगे। नगर आयुक्त अविनाश सिंह का कहना है कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। घर-घर तिरंगा फहराने का अभियान चल रहा है।

 
विज्ञापन

 मां तुझे प्रणाम की कड़ी में चौराहों पर राष्ट्रगान की व्यवस्था की जा रही है। सामूहिक राष्ट्रगान व उससे जुड़ी व्यवस्था को इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से जोड़ा जा रहा है। यदि राष्ट्रगान के बीच कोई एंबुलेंस मरीज लेकर आई तो उसे तत्काल पास दिया जाएगा। ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

देशभक्ति को दर्शाती भव्य रैली निकलेगी, सामूहिक राष्ट्रगान भी होगा
15 अगस्त को देशभक्ति पर आधारित भव्य रैली निकाली जाएगी। पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से निकाली जाने वाली रैली में स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी हिस्सा लेंगे। एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग करेंगे। रैली निकालने से पहले सामूहिक राष्ट्रगान होगा। इसमें सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक संगठनों का विशेष सहयोग रहता है। रैली का हर चौराहा, स्कूल व कॉलेज के बाहर स्वागत किया जाता है। भारत माता को माला-फूल चढ़ाया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें