बोर्ड परीक्षा के बारे में सोशल मीडिया पर कई तरह के वायरल हो रहे संदेशों पर बोर्ड ने विराम लगा दिया है। इन संदेशों के माध्यम से परीक्षाओं का आयोजन स्वकेंद्र पर होने का दावा किया जा रहा था। बोर्ड ने स्वकेंद्र व्यवस्था की जगह पूर्व की भांति केंद्रों पर ही परीक्षा का आयोजन कराने का फैसला किया है।
पेपर पढ़ने के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा
परीक्षा में पेपर पढ़ने के लिए पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पहले पेपर पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को 15 मिनट का समय दिया जाना तय किया गया था, लेकिन अब इसे पांच मिनट और बढ़ाकर 20 मिनट कर दिया गया है।