फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board result 2020: दसवीं में हर्षित व रुद्र ने किया गोरखपुर सिटी टॉप

Wed, 15 Jul 2020 09:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • दूसरे स्थान पर एबीसी के प्रीतम, पिलर्स की श्रुति व जीएन के यशस्वी
  • आरपीएम एकेडमी की सौम्या उपाध्याय सिटी की थर्ड टॉपर, विश्वासमणि को भी इतने ही मार्क्स मिले 
विज्ञापन
बाएं हर्षित और दाएं रुद्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा के नतीजों में शहर के मेधावियों ने झंडा गाड़ा है। जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ के हर्षित श्रीवास्तव और सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रुद्र दुबे ने 98.2 फीसदी मार्क्स हासिल करके संयुक्त रूप से सिटी टॉप किया है। बोर्ड की ओर से मेरिट लिस्ट नहीं जारी की गई थी लेकिन इन विद्यार्थियों ने सर्वाधिक मार्क्स हासिल हैं।

विज्ञापन


सिटी के सेकेंड टॉपरों की सूची में तीन नाम हैं। एबीसी पब्लिक स्कूल के प्रीतम सिंह, द पिलर्स पब्लिक स्कूल की श्रुति शाही और जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल के यशस्वी ने 98 फीसदी मार्क्स हासिल करके शहर का मान बढ़ाया है। आरपीएम एकेडमी गोरखपुर की छात्रा सौम्या उपाध्याय ने 97.8 फीसदी मार्क्स हासिल करके सिटी की थर्ड टॉपर बनी हैं। अशुम्सन पब्लिक स्कूल सिधुवापार के विश्वास मणि त्रिपाठी को भी 97.8 फीसदी मार्क्स मिले हैं। लड़कियों में श्रुति शाही पहले तो सौम्या दूसरे स्थान पर हैं।

इसे भी पढ़ें-  कोरोना महामारी के संकट में ज्यादा चमकी शहर की मेधाएं
विज्ञापन


दसवीं कक्षा के नतीजों में फिर बेटियां आगे हैं। इस बार लड़कों के मुकाबले 1.9 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। शहर के विद्यार्थियों का कुल उत्तीर्ण फीसदी भी शानदार है। बोर्ड ने जो नतीजा जारी किया है, उसके मुताबिक 97.5 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं।

Trending Videos

पिछले साल से बेहतर है परिणाम

खास बात यह है कि पहले और दूसरे स्थान के टॉपरों में महज एक मार्क्स का अंतर है। इस बार दसवीं कक्षा का रिजल्ट सबसे अच्छा बताया गया है। ज्यादातर स्कूलों का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी है। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ी है। 90 फीसदी या फिर उससे ज्यादा मार्क्स पाने वाले विद्यार्थियों की तादात अच्छी है।

आरपीएम एकेडमी के 60 विद्यार्थियों को 90 या फिर उससे ज्यादा मार्क्स मिले हैं। कोरोना संकट के बीच विद्यार्थी खुलकर जश्न नहीं मना सके लेकिन मोबाइल फोन पर परीक्षा परिणाम देखने के बाद खुशी से उछल पड़े। कुछ विद्यार्थियों ने स्कूल जाकर जश्न मनाया और अपनी खुशी को शिक्षक, प्रिंसिपल के साथ साझा किया।

इसे भी पढ़ें-  सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, गोरखपुर में इन दो बहनों ने किया कमाल

स्कूल एसोसिएशन ऑफ गोरखपुर के अध्यक्ष अजय शाही और मंत्री हेमंत मिश्रा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। पदाधिकारियों का कहना है कि गोरखपुर के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार है। सब भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।   
 

सिटी के टॉपर

  • हर्षित श्रीवास्तव 98.2 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ
  • रुद्र दुबे 98.2 फीसदी सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
  • यशस्वी 98 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ
  • प्रीतम सिंह 98 फीसदी एबीसी पब्लिक स्कूल दिव्यनगर
  • श्रुति शाही 98 फीसदी द पिलर्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस
  • सौम्या उपाध्याय 97.8 फीसदी आरपीएम एकेडमी गोरखपुर
  • विश्वास मणि त्रिपाठी 97.8 फीसदी अशुम्सन पब्लिक स्कूल सिधुवापार
  •  सुहानी गुप्ता 97.6 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ
  • अभ्युदय यादव 97.6 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ
  • अर्पित श्रीवास्तव 97.6 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ
  • आशीष सिंह 97.6 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ
  • उज्ज्वल पांडेय 97.4 फीसदी आरपीएम एकेडमी गोरखपुर
  • शिवांश त्रिपाठी 97.4 आरपीएम एकेडमी गोरखपुर
  • अंशुमान सिंह 97.4 फीसदी एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगल धूसड़
  • आर्यन दुबे 97.4 फीसदी नवल्स नेशनल एकेडमी राप्ती नगर
  • अर्शित श्रीवास्तव 97.2 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ
  • अभिषेक कुमार सिंह 97.2 फीसदी एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगल धूसड़
  • आयुष कुमार पांडेय 97.2 फीसदी जवाहर नवोदय विद्यालय पीपीगंज
  • आद्या सिंह 97 फीसदी आर्मी पब्लिक स्कूल
  • शिवम सिंह 97 फीसदी आर्मी पब्लिक स्कूल
  • पल्लवी शुक्ला 97 फीसदी सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल
  • मोहम्मद वासिफ 97 फीसदी संस्कृति पब्लिक स्कूल निकट दिव्यनगर
  • महिमा श्रीवास्तव 97 फीसदी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका विद्यालय
  • अंश प्रताप चन्द 97 फीसदी सरस्वती विद्यामंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन

बहन जितना मार्क्स लाए रुद्र

दसवीं कक्षा में 98.2 फीसदी मार्क्स हासिल करके संयुक्त रूप से सिटी के टॉपर बनने वाले सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र ने कमाल किया है। रुद्र की बहन रितिका दुबे ने भी दसवीं में 98.2 फीसदी मार्क्स हासिल किए थे। अब रुद्र ने बराबर मार्क्स हासिल करके खुशी का इजहार किया है।

रितिका इस वक्त आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी की 11वीं कक्षा में पढ़ रही हैं। अगले वर्ष 12वीं की परीक्षा देंगी। इस बार रुद्र ने भी आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में दाखिला ले लिया है। अब भाई-बहन एक स्कूल में पढ़ेंगे।  
 
एबीसी पब्लिक स्कूल: सिटी के सेकेंड टॉपर को 50 हजार का नकद पुरस्कार
एबीसी पब्लिक स्कूल के निदेशक हेमंत मिश्रा ने दसवीं कक्षा में संयुक्त रूप से सिटी के सेकेंड टॉपर प्रीतम को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है। निदेशक का कहना है कि प्रीतम ने स्कूल के साथ ही शहर का मान बढ़ाया है। 500 में से 490 मार्क्स हासिल करने वाले प्रीतम की सफलता से स्कूल परिवार गदगद है। प्रीतम ने मैथमेटिक्स में 100 मार्क्स हासिल किए हैं। 

इसे भी पढ़ें- कुशीनगर में कार्तिक टॉपर, अभिषेक को दूसरा व कार्तिकेय को तीसरा स्थान

मुख्य विषयों में प्राप्त अंकों से बनी मेरिट
सीबीएसई दसवीं कक्षा का रिजल्ट निर्धारित फार्मूले से निकाला गया है। इसके मुताबिक मुख्य विषयों (हिंदी, अंग्रेजी, सोशल साइंस, साइंस, मैथ) के मार्क्स ही जोड़े जाते हैं। अतिरिक्त विषयों का नंबर नहीं जोड़ा जाता है। ज्यादातर विद्यार्थी अतिरिक्त विषय के रूप में कंप्यूटर या फिर आईटी लेते हैं, जो स्कोरिंग होते हैं।

स्कूल एसोसिएशन ऑफ गोरखपुर के अध्यक्ष अजय शाही व मंत्री हेमंत मिश्रा के मुताबिक दसवीं कक्षा में नतीजा निर्धारित करने का यही सर्वमान्य फार्मूला है। किसी तरह का कोई कंफ्यूजन सीबीएसई में नहीं होता है। सीआईएससीई में टॉप फोर या फाइव का फार्मूला चलता है। सीबीएसई में नहीं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें