फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीबीआई अफसर को कुचलने की कोशिश के पीछे बड़ी साजिश से इनकार नहीं, पुलिस कर रही जांच

Sat, 13 Aug 2022 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीबीआई अफसर रूपेश कुमार श्रीवास्तव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाले और रेलवे भर्ती घोटाले की जांच कर रहे हैं। कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम से जुड़े मामलों की भी जांच कर रहे हैं। रूपेश ने ही पी चिदंबरम को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
गोरखपुर में बड़ा हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में ट्रक से मारी गई टक्कर में बाल-बाल बचे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के डिप्टी एसपी रूपेश कुमार मामले को साजिश के तौर पर देख रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान में वह कई अति संवेदनशील मामलों की जांच कर रहे हैं। ऐसे में उनकी जान को खतरा है। ट्रक से जिस तरह से टक्कर मारी गई, उसके पीछे साजिश से इन्कार नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीबीआई अफसर रूपेश कुमार श्रीवास्तव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाले और रेलवे भर्ती घोटाले की जांच कर रहे हैं। कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम से जुड़े मामलों की भी जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि रूपेश कुमार ने ही पी चिदंबरम को गिरफ्तार किया था। यही नहीं रूपेश कुमार केंद्र सरकार के कई पूर्व मंत्रियों और कई राज्यों के पूर्व मंत्रियों से जुड़े मामलों की भी जांच कर रहे हैं।

यही वजह है कि उन पर जानलेवा हमले के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि जिस प्रकार ट्रक कार में दो बार ठोकर मारने के बाद पलटा उससे साजिश से इन्कार नहीं किया जा सकता है। एसपी नार्थ ने मौके की जांच की है। गोरखपुर पुलिस सावधानी से जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

घटना स्थल से जुटाए फोरेंसिक सैंपल

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सीबीआई अफसर की तहरीर पर तत्काल केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू करा दी गई है। घटना स्थल पर डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम भेजकर सैंपल लिए गए हैं। मामला अतिसंवेदनशील है, जिसे देखते हुए हर पहलू पर सघनता से जांच की जा रही है। जो साक्ष्य सामने आएंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

 

सीबीआई कार्यालय से आया फोन

दिल्ली के सीबीआई कार्यालय से गोरखपुर एसएसपी के पास फोन आने के बाद पुलिस हरकत में आई। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी मौके पर गए। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

 

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
मुकदमा दर्ज करने के बाद गोरखपुर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मृत ट्रक चालक के बारे में कुशीनगर पुलिस से जानकारी मांगी गई है। साथ ही घटना के बाद भागे खलासी को तलाशा जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामला संवेदनशील है। लिहाजा, घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। अगर फुटेज हाथ लग गया तो जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
 
विज्ञापन

सीबीआई के डिप्टी एसपी की तहरीर पर हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ट्रक मालिक ने भी तहरीर दी है।- मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें