सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर स्थित लेखा विभाग के कार्यालय अधीक्षक (ओएस) अशोक चौधरी को 22 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने बिचौलिए जितेंद्र को भी हिरासत में लिया है।
रेलवे सूत्राें के मुताबिक, वाराणसी की फर्म मेसर्स निर्मल इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अभिनव चौबे की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में कहा गया था कि फर्म को अप्रैल, 2023 में ट्रांसफार्मर की आपूर्ति का ठेका मिला था। फर्म की ओर से करीब 17 लाख रुपये के भुगतान के लिए ऑनलाइन बिल दिया गया था। लेखा अनुभाग में फाइल लंबित थी। सूत्रों के मुताबिक, बिल को पास कराने के लिए कार्यालय अधीक्षक अशोक चौधरी एक बिचौलिए के माध्यम से रुपये की मांग कर रहा था।