फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम: घटिया कंबल सप्लाई करने वाली फर्म के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा, जमानत राशि की गई जब्त

Tue, 18 Jan 2022 12:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

वाराणसी की फर्म तनु इंटरप्राइजेज ने नगर निगम को की थी कंबल सप्लाई, फर्म ब्लैकलिस्ट, जमानत राशि जब्त की गई।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर निगम को घटिया कंबल सप्लाई करने वाली वाराणसी की फर्म तनु इंटरप्राइजेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। अपर नगर आयुक्त की ओर से कोतवाली थाने में फर्म के खिलाफ तहरीर दी गई है । फार्म पर अच्छा सैंपल दिखाकर घटिया कंबल सप्लाई करने का आरोप है।

विज्ञापन


नगर निगम ने गरीबों में बांटने के लिए 10 हजार कंबल की आपूर्ति का ऑर्डर तनु इंटरप्राइजेज को दिया था। आरोप है कि फर्म की तरफ से जो सैंपल दिखाया गया, उसकी आपूर्ति नहीं की गई। पिछले सोमवार को फर्म की ओर से दो ट्रकों में भरकर करीब 7500 कंबल नगर निगम में भेजा गया था। गाड़ियां नगर निगम पहुंचीं, तो एक कंबल मेयर ने मंगाया। कंबल की क्वालिटी देखकर मेयर ने तत्काल गाड़ियों को वापस करा दिया।

अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह ने बताया कि कंबल खरीद जेम पोर्टल पर ही ई-टेंडर से की गई थी। अब फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर उसकी सुरक्षा राशि को जब्त कर लिया गया है। दूसरी फर्म से कंबल आपूर्ति के लिए कहा जाएगा। लेकिन  पहले चुनाव आयोग से इस संबंध में अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह ने कहा कि फर्म की ओर से सैंपल के रूप में जो कंबल दिखाया गया था, उससे बिल्कुल अलग घटिया कंबल की सप्लाई नगर निगम को की गई थी। सभी कंबलों को लौटाने के साथ सैंपल को सील कर दिया गया है कोतवाली थाने में कंपनी के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।

कोतवाली इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने कहा कि नगर निगम की ओर से तहरीर मिली है। नगर निगम चौकी इंचार्ज को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें