गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के पिपरी के जमुनहवा टोले में अवैध कब्जा हटाने के दौरान 12 जुलाई को लेखपाल पर हमले के आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। लेखपाल से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 25 नामजद और 15 अज्ञात ग्रामीणों पर केस दर्ज किया है।
मंगलवार की रात पुलिस ने लेखपाल संदीप की तहरीर पर मारपीट, बलवा, धमकी, सरकारी काम में बाधा सेवन सीएलए धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
जमुनहवा टोले में 12 जुलाई शाम चार बजे राजस्व टीम व पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटाया जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने लेखपाल पर हमला कर दिया था। किसी तरह लेखपाल को बचाया जा सका। इंस्पेक्टर विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
यह हैं नामजद आरोपी
बलराम निषाद, राजाराम निषाद, विष्णु, उपेंद्र, खजांती निषाद, श्रीराम निषाद, रामप्रसाद, राजन कुमार, पवन, पूजा, सोहराती, दुर्गेश, सत्यपाल मिश्रा, सौरभ मिश्रा, राधेश्याम मिश्र, दुर्गावती, नेहा मिश्रा, नीलम, अखिलेश गुप्ता, गुड्डी, अजय निषाद, गणेश, दीपक मिश्रा, कौशल किशोर, चंडी मिश्रा।