फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने वाली सुनीता व श्रद्धा गौतम के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 30 Sep 2022 03:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दरोगा चंद्रभान सिंह ने गुलरिहा पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 28 सितंबर को उन्हें जानकारी हुई कि इंस्टाग्राम आईडी श्रद्धा गौतम 2021 ने मां दुर्गा पर धार्मिक व अभद्र टिप्पणी की गई है। वहीं, सुनीता अंबेडकर नामक युवती की फेसबुक आईडी से भी अभद्र टिप्पणी की गई।  इससे सनातन धर्म के लोगों की भावना आहत हुईं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर मां दुर्गा के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गुलरिहा पुलिस ने सुनीता अंबेडकर और श्रद्धा गौतम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने साइबर सेल प्रभारी चंद्रभान सिंह की तहरीर पर दोनों को धार्मिक भावना भड़काने, आईटी एक्ट का आरोपी बनाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


दरोगा चंद्रभान सिंह ने गुलरिहा पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 28 सितंबर को उन्हें जानकारी हुई कि इंस्टाग्राम आईडी श्रद्धा गौतम 2021 ने मां दुर्गा पर धार्मिक व अभद्र टिप्पणी की गई है। वहीं, सुनीता अंबेडकर नामक युवती की फेसबुक आईडी से भी अभद्र टिप्पणी की गई।  इससे सनातन धर्म के लोगों की भावना आहत हुईं हैं। नवरात्र के समय इस तरह की टिप्पणी से माहौल खराब करने की कोशिश की गई है।

चंद्रभान सिंह की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने सुनीता अंबेडकर और श्रद्धा गौतम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अब भी नहीं सुधरे तो जाएगी थानेदारी, एडीजी ने जारी किया आदेश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें