फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: करंट लगने से विवाहिता की हो गई थी मौत, दहेज हत्या में चार ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Dec 2021 05:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

सिद्धार्थनगर की सावित्री की सोनहा थाना क्षेत्र में हुई थी शादी, कोर्ट के आदेश पर सोनहा पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में करंट लगने से हुई विवाहिता की मौत के मामले में सोनहा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दहेज हत्या के आरोप में चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि 22 सितंबर की घटना के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट लगने को बताया गया है। मुकदमे की जांच सीओ रुधौली अंबिका राम कर रहे हैं।

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के इजरहवा निवासी विनोद कुमार की बहन सावित्री की शादी सोनहा थाना क्षेत्र के नौवागांव में हुई थी। विनोद का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

22 सितंबर को भी प्रताड़ित किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सावित्री की मौत करंट से होनी बताई गई। थाने पर मुकदमा दर्ज न होने पर सवित्री के भाई ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नौवागांव निवासी वीरेंद्र, ससुर रामबहोरे, सास व जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें