फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में कारतूस मामला, झारखंड पुलिस की मदद से संदिग्धों के बयान की सच्चाई जांच रही पुलिस

Thu, 05 Oct 2023 12:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखनाथ मंदिर में 315 बोर कारतूस के साथ झारखंड के दो लोग पकड़े गए हैं। तलाशी में उनके पास से असलहा नहीं मिला है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिल में गोरखनाथ मंदिर गेट पर बैग से कारतूस मिलने के बाद पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस झारखंड पुलिस से संपर्क कर उसके बताए गए पते और दिए गए बयान का सत्यापन कर रही है कि आरोपी कितना सच बोल रहा है। आरोपियों के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई है। खबर है कि पुलिस उस रिश्तेदार से भी संपर्क कर रही है, जिससे वह मिले थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संदिग्धों से अलग हटाकर पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस ने यहां आने के बारे में पूछा तो दोनों ने यही बताया कि वह गोरखनाथ मंदिर घूमने आए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के दिए गए बयान के एक-एक बिंदु का सत्यापन कर रही है।

इसे भी पढ़ें: फरियादियों की बात सुनकर एसपी हैरान: कार्रवाई करा दीजिए साहब, वरना यहां भी हो जाएगा देवरिया जैसा कांड
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के जाने के बाद ही शाम में पकड़े जाने की वजह से पुलिस कोई चूक नहीं करना चाह रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस पूछताछ के आधार पर हर बातों का सत्यापन कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें