फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को अगवा कर कार सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग को अगवा कर कार सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

गुलरिहा (गोरखपुर)। झुंगिया बाजार स्थित बैंक शाखा से रुपये निकाल कर लौट रहे बुजुर्ग को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। उनसे 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बारे में किसी को बताने पर गोली मारने की धमकी देकर बुजुर्ग को एक सुनसान स्थान पर छोड़ दिया और फरार हो गए। बाद में थाने और चौकी पहुंचे बुजुर्ग को पुलिस ने छानबीन का आश्वासन देकर लौटा दिया। शुक्रवार को हुई इस घटना में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर बुजुर्ग ने रविवार को मीडिया को तहरीर की कॉपी उपलब्ध कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के अगवा गांव निवासी रामधारी चौहान ने बीते शुक्रवार की दोपहर झुंगिया बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से 49 हजार रुपये निकाले। 1120 रुपये उनके पास पहले से मौजूद थे। बुजुर्ग का कहना है कि रुपये निकालने के बाद वह फर्टिलाइजर रोड पर मुड़े थे कि शिवमंदिर के पास कार सवार बदमाशों ने जबरदस्ती उन्हें बैठा लिया और रास्ते में रुपये लूट लिए। फिर भटहट के पास एक सुनसान जगह पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां घटना के बारे में किसी को बताने पर गोली मारने की धमकी देकर भागने लगे। बहुत मिन्नत करने पर बीस रुपये किराए के लिए वापस किया। इसके बाद वह थाने और फिर चौकी पर पहुंचे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुजुर्ग का कहना है कि पुलिस ने केस भी दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें