फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका, प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

Sat, 30 Oct 2021 09:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एक अन्य फैसले के तहत स्नातक और परास्नातक के विभिन्न विषयों में सीट वृद्धि के लिए आवेदन करने वाले 18 महाविद्यालयों पर विचार किया गया। समिति ने एक कमेटी बनाकर महाविद्यालयों द्वारा आवेदित संबंधित विषय में सीट वृद्धि की जांच करने, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में सत्र-2021 में प्रवेश के लिए जिन अभ्यर्थियों द्वारा तकनीकी कारणों से चॉइस लॉक नहीं की किया गया है और वे मेरिट में आ रहे हैं, ऐसे सभी  छात्रों को दाखिला देने की अनुमति प्रवेश समिति ने दी है। इस फैसले से बीएससी कृषि, बीसीए, बीबीए, बीए एलएलबी एवं एमएड के अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक शनिवार को प्रशासनिक भवन के कमेटी हाल में हुई। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईडब्ल्यूएस संवर्ग में रिक्त सीटों पर जिन अभ्यर्थियों के पास ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट है, उन्हें प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है।

एक अन्य फैसले के तहत स्नातक और परास्नातक के विभिन्न विषयों में सीट वृद्धि के लिए आवेदन करने वाले 18 महाविद्यालयों पर विचार किया गया। समिति ने एक कमेटी बनाकर महाविद्यालयों द्वारा आवेदित संबंधित विषय में सीट वृद्धि की जांच करने, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के स्थायी कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया जल्द पूरी करने और सेल्फ फाइनेंस कोर्स में जारी रखने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


कार्यपरिषद ने दिया अनुमोदन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजेश सिंह की अध्यक्षता में कार्यपरिषद की बैठक का आयोजन शनिवार को प्रशासनिक भवन स्थित कमेटी हॉल में किया गया। बैठक में नैक मूल्यांकन और नई शिक्षा नीति के संदर्भ में संबंधित कार्यों के प्रारूप को कार्यपरिषद ने अनुमोदन दिया। इसके साथ ही च्वॉइस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के शुल्क के प्रारूप पर भी मुहर लगाई गई।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें