फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों के घर पहुंचेगी कॉपी-किताब, अब ऐसे होगी पढ़ाई

Fri, 12 Jun 2020 07:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • कोरोना संक्रमण के कारण विद्यालयों में ऑनलाइन हो रहा पठन-पाठन का काम
  • जिले के परिषदीय विद्यालयों में 3,67,787 विद्यार्थी हैं अध्ययनरत
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकटकाल के दौरान बच्चे घर पर सुरक्षित रहें और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित न हो, इसके लिए परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के घर कॉपी और किताबों को पहुंचाया जाएगा। शासन का निर्देश मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इसपर काम शुरू कर दिया है। जिले के तीन हजार परिषदीय विद्यालयों मेें 3,67,787 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

विज्ञापन


कोरोना महामारी की वजह से परिषदीय स्कूल मार्च से ही बंद हैं। इन स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को अगली कक्षाओं में प्रमोट करने के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जा चुकी है। मगर कॉपी-किताब और स्मार्ट फोन के अभाव में जिले के सभी बच्चों कर पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है।

वहीं जो बच्चे ऑनलाइन माध्यम से जुड़ भी गए हैं उनके पास मोबाइल ज्यादा समय तक नहीं रहता है। ऐसे में सरकार का मानना है कि बच्चों के पास किताबें होंगी तो वे अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस कर सकेंगे। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि किताबों का वितरण बच्चों तक किए जाने का निर्देश मिला है। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द से जल्द किताबों को अभिभावकों तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अभिभावकों तक पहुंचाएगे किताब

किताबों की खेप को पहले बीआरसी पर भेजा जाएगा, वहां से एनपीआरसी के माध्यम से किताबें स्कूल के प्रधानाध्यापक तक पहुंचाई जाएंगी। उसके बाद प्रधानाध्यापक क्लास के मुताबिक कुछ लोगों के ग्रुप में अभिभावकों को किताबें देने के लिए स्कूल बुलाएंगे। वहां उन्हें किताबें सुपुर्द कर दी जाएंगी।

अब तक 6,97,131 कॉपी किताब की आपूर्ति
जिले के परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों में 24,90,381 कॉपी किताब का वितरण किया जाता है। अभी तक 6,97,131 कॉपी किताबों की आपूर्ति शासन स्तर से हुई है। खेप के आने का सिलसिला लॉकडाउन के बाद से शुरू हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें